पछतावा | Inspirational Story | Success Tips To You

No comments

पछतावा | Inspirational Story |  Success Tips To You

एक मेहनती और ईमानदार नौजवान बहुत पैसे कमाना चाहता था क्योंकि वह गरीब था और बदहाली में जी रहा था | उसका सपना था कि वह मेहनत करके खूब पैसे कमाये और एक दिन अपने पैसे से एक कार खरीदे | जब भी वह कोई कार देखता तो उसे अपनी कार खरीदने का मन करता | 

pachtawa - inspirational story - success tips to you
Inspirational Story 
 कुछ साल बाद उसकी अच्छी नौकरी लग गयी | उसकी शादी भी हो गयी और कुछ ही वर्षों में वह एक बेटे का पिता भी बन गया | सब कुछ ठीक चल रहा था मगर फिर भी उसे दुःख सताता था कि उसके पास उसकी अपनी कार नहीं थी | धीरे - धीरे उसने पैसे जोड़ कर एक कार खरीद ली | कार खरीदने का उसका सपना पूरा हो चूका था और इससे वह बहुत खुश था | वह कार की बहुत अच्छी तरह देखभाल करता था और उससे शान से घूमता था |

पछतावा | Inspirational Story |  Success Tips To You



एक दिन रविवार को वह कार को रगड़ - रगड़ कर धो रहा था | यहां तक कि गाड़ी के टायरों को भी चमका रहा था | उसका 5 वर्षीय बेटा भी उसके साथ था | बेटा भी पिता के आगे पीछे घूम - घूम कर कार को साफ होते देख रहा था | कार धोते - धोते  अचानक उस आदमी ने देखा कि उसका बेटा कार के बोनट पर किसी चीज से खुरच - खुरच कर कुछ लिख रहा है | यह देखते ही उसे बहुत गुस्सा आया | वह अपने बेटे को पीटने लगा | उसने उसे इतनी जोर से पीटा कि बेटे के हाथ की एक उंगली ही टूट गयी | 

पछतावा | Inspirational Story |  Success Tips To You



दरअसल वह आदमी अपनी कार को बहुत चाहता था और वह बेटे की इस शरारत को बर्दाश्त नहीं कर सका | 
बाद में जब उसका गुस्सा कुछ कम हुआ तो उसने सोंचा कि जा कर देखूं कि कार में कितना ख़रोंच लगी है | कार के पास जा कर देखने पर उसके होश उड़ गये | उसे खुद पर बहुत गुस्सा आ रहा था | वह फूट - फूट कर रोने लगा | कार पर उसके बेटे ने खुरच कर लिखा था -

Papa , I Love You 

pachtawa - inspirational story - success tips to you
Inspirational Story 


शिक्षा -

यह कहानी हमें यह सिखाती है कि किसी के बारे में कोई गलत राय रखने से पहले या गलत फैसला लेने से पहले हमें ये जरूर सोंचना चाहिये कि उस व्यक्ति ने वह काम किस नियत से किया है | नहीं | तो बाद में हमें भी पछताना पड़ सकता हैं | 











No comments :

Post a Comment