ज़िन्दगी के पत्थर ,कंकड़ और रेत - Inspirational Story

No comments

ज़िन्दगी के पत्थर ,कंकड़ और रेत-Inspirational Story 

Philosophy के एक Professor ने कुछ चीजों के साथ क्लास में प्रवेश किया | जब क्लास शुरू हुई तो उन्होंने एक बड़ा सा खाली शीशे का जार लिया और उसमें पत्थर के बड़े - बड़े टुकड़े भरने लगे | फिर उन्होंने छात्रों से पूछा कि क्या जार भर गया है ? और सभी ने कहा "हाँ " | 

Jindagi Ke Patthar Kankad Aur Ret Inspirational Story In Hindi
Inspirational Story 
तब प्रोफेसर ने छोटे - छोटे कंकड़ों से एक बॉक्स लिया और उन्हें जार में भरने लगे | जार को थोड़ा हिलाने पर ये कंकड़ पत्थरों के बीच Settle हो गए | एक बार फिर उन्होंने छात्रों से पूछा कि क्या जार भर गया है ? और सभी ने हाँ में उत्तर दिया | 

ज़िन्दगी के पत्थर ,कंकड़ और रेत-Inspirational Story 

तभी Professor ने एक sand box निकाला और उसमे भरी रेत को जार में डालने लगे | रेत ने बची - खुची जगह भी भर दी | और एक बार फिर उन्होंने पूछा कि क्या जार भर गया है ? और सभी ने फिर एक साथ उत्तर दिया ,हाँ " | 

फिर Professor ने समझाना शुरू किया ," मैं चाहता हूँ कि आप इस बात को समझें कि ये जार आपकी life को represent करता है | बड़े - बड़े पत्थर आपके जीवन की जरूरी चीजें हैं | आपकी family ,आपका partner ,आपकी health ,आपके बच्चे ऐसी चीजें हैं कि अगर आपकी बाकी सारी चीजें खो भी जाएँ और सिर्फ ये रहे तो भी आपकी जिंदगी पूर्ण रहेगी | ये कंकड़ कुछ अन्य चीजें हैं जो matter करती हैं - जैसे कि आपकी job ,आपका घर ,इत्यादि | और ये रेत बाकी सभी छोटी - मोटी चीजों को दर्शाती है | 

ज़िन्दगी के पत्थर ,कंकड़ और रेत-Inspirational Story 

Jindagi Ke Patthar Kankad Aur Ret Inspirational Story In Hindi
Inspirational Story 

अगर आप जार को पहले रेत से भर देंगे तो कंकड़ों और पत्थरों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी | यही आपकी life के साथ होता है | अगर आप अपनी सारा समय और ऊर्जा छोटी - छोटी चीजों में लगा देंगे तो आपके पास कभी उन चीजों के लिए time नहीं होगा जो आपके लिए Important हैं | उन चीजों पर ध्यान दीजिये जो आपकी ख़ुशी के लिए जरुरी हैं | 

बच्चों के साथ खेलिए काम पर जाने के लिए ,घर साफ करने के लिए ,party देने के लिए ,हमेशा वक्त होगा | पर पहले पत्थरों पर ध्यान दीजिये | ऐसी चीजें जो सचमुच matter करती हैं | अपनी priorities set कीजिये | बाकी चीजें बस रेत हैं | 








No comments :

Post a Comment