सफल लोगों की 12 अच्छी आदतें, 12 Good Habits Of Successful People - Success Tips To You

No comments

सफल लोगों की 12 अच्छी आदतें - Success Tips To You

1 ) क्या आप अपनी ताकतों पर ध्यान केंद्रित करते हो ? सफल लोग अपनी ताकतों पर ज्यादा ध्यान देते है और साथ ही दूसरे लोगों की ताकतों पर भी ध्यान रखते है। उनका ध्यान इस बात पर सबसे ज्यादा होता है की वे क्या कर सकते है जबकि इस बात पर बहोत कम होता है की वे क्या नहीं कर सकते है | वे असफलता को अपनी सफलता के रास्ते की बाधा नहीं बनने देते ,लेकिन असफलता से कुछ ना कुछ जरूर सीखते है | सफल इंसान अपना ज्यादातर समय अपनी कमजोरियों पर व्यतीत नहीं करते बल्कि वे ज्यादातर समय अपने प्रदर्शन को विकसित करने में लगाते है | 

Saphal Logon Kee 12 Achchhee Aadaten In Hindi
Successful People 
2 ) क्या आपने कभी अपनी जिम्मेदारियां ली है ? सफलता प्राप्त कर चुके लोग ये जानते है की समय का उनके जीवन में बहोत महत्व है ,इसलिए उन्हें जरा भी समय व्यर्थ गवाना पसंद नहीं होता है | जब कभी भी उन्हें उनके द्वारा की गई गलती का अहसास होता है तो वे तुरंत उसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपनी गलती को सुधारने की कोशिश करने लगते है ,वे सिर्फ अपनी जिम्मेदारियां ही साथ लेके नहीं चलते बल्कि दुसरो की जिम्मेदारियों को भी समझते है | 

सफल लोगों की 12 अच्छी आदतें - Success Tips To You



3 ) क्या आप उदार चरित्र के हो ? सफल इंसान उदार ही होते है और उनमे अपने और अपनी टीम में होने वाले बदलाव को देखने की चाह होती है ,जब उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने का कोई और अच्छा मार्ग मिलता है तो वे उन रास्तों पर चलने से कतई नहीं डरते ,और नये रास्तो पर चलते हुए नए विचार निर्माण करते जाते है ,और दुसरो को उन रास्तो पर चलने के लिए प्रेरीत करते है | श्रेष्ठ और सफल इंसान एक महान नेता भी होते है ,क्योंकि वे अपने साथ अपनी पुरी टीम को भी लेकर चलते है | 

4 ) क्या आप सही प्रश्न पुछते हो ? सफल इंसान हमेशा ही कुछ अलग करते है और ऐसा करने का उनके पास सबसे अच्छा रास्ता यही होता है की वे सही प्रश्न पूछे ,क्योकि लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग पर चलते समय कई प्रश्न आपके दिमाग में उपस्थित होते है ,और उनका समाधान आपको तभी मिलेगा जब आप सही प्रश्न पूछेंगे ,क्योंकि इसी से आपको पता चल सकता है की आप कहा जा रहे हो ,और कैसे और ज्यादा अपने आप में बदलाव ला सकते हो ,सफल इंसान हमेशा ही नये - नये विचारो और उपायों के साथ आते है ताकि उन्हें उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके | 

5 ) क्या आप समस्या का समाधान करने में दुसरो को भी शामिल करते हो? सफल इंसान वे कहलाते है जिनके पास मुसीबतो का सामना करने के श्रेष्ठ उपाय होते है ,ताकि वे दुसरो की भी सहायता कर सके और इनका श्रेय वे खुद नहीं लेते बल्कि दुसरो को भी देते है ,वे अपने कामो पर तो पुरा ध्यान देते ही है लेकीन साथ ही दुसरो को विकसित करने में भी लगे रहते है ,ऐसे लोगो के लिये अपने साथ - साथ अपने सहकर्मियों का विकास भी जरूरी होता है | 

सफल लोगों की 12 अच्छी आदतें - Success Tips To You

6 ) क्या आपके पास लक्ष्य है? सफलता प्राप्त करने वाले इंसान बेसुध होकर दिनभर काम करते है ,लेकिन हर काम करने का उनका एक उद्देश्य होता है ,उनका मुख्य उद्देश्य व्यापार करना होता है ,वे हमेशा परीणाम देखना चाहते है ,और वे अपना काम भी परीणाम मिलने की चाह से करते है, ना की काम में व्यस्त रहने की चाह से.| 

7 ) क्या आपने कोई पहलकदमी की? सफल इंसानों में मुश्किलों को स्वीकारने की चाह होती है ,मुश्किलों का वे आसानी से सामना करते है ,और उनसे कुछ सीखकर ही आगे बढ़ते है ,वे खुद ही अपने आप को प्रेरित करते है और खुद ही अवसरों का निर्माण करते है ,और हमेशा नये अवसरों की खोज में लगे रहते है | शुरू से ही उनमे कुछ नया ,अलग करने की चाह होती है ,वे अच्छी तरह से अपनी जिम्मेदारियों को समझकर उन्हें बखुबी निभाते है | और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिये यह उन्हें काफी मददगार साबित होता है | 

8 ) क्या आप कभी अपने क्षेत्र से बाहर गए है ? अपने क्षेत्र से बाहर जाना ,ये भी सफल लोगो की पहचान होती है ,जब भी उन्हें किसी समस्या के समाधान करने की जरूरत होती है तो वे नए उपायों के साथ आते है ,हमेशा उनके क्षेत्र के बाहर वे 2 - 3 ऐसे लोगो को रखते है जिनपर उन्हें पूरा भरोसा हो,उन्ही के साथ वे अपने क्षेत्र से बाहर जाते है | 

Saphal Logon Kee 12 Achchhee Aadaten In Hindi
Successful People 

9 )
महत्वपूर्ण जानकारियों को हासिल करते है और अपनी संस्था को आगे बढ़ाने में सहायता करते है ,इसी वजह से ज्यादा से ज्यादा लोगो को वे आकर्षित करते चले जाते है ,और मजबुत रिश्तो का निर्माण करती है | 

10 ) क्या आप हर समय अपना 100% देते हो? सफल इंसान ये जानते है की उन्हें हमेशा अपना 100% देना है और वह कब देना है ये भी वही जानते है ,उन्होंने जितने भी लक्ष्य को हासिल किया है उन सभी की जानकारी वे आपको प्रदान करते है ,ऐसे लोग हमेशा ही उन रास्तों की खोज में लगे रहते है जिन रास्तो पर चलकर वे अपने प्रदर्शन की क्षमता को बढ़ा सके.ताकि प्रतियोगिता की इस दुनिया में वे आगे बढ़ सके | 



11 ) आप अग्रसक्रिय हो या प्रतिक्रियात्मक हो? सफलता प्राप्त करने वाले इंसान अपने काम और समय को लेकर अग्रसक्रिय होते है ,उनका हर दिन क्या जरूरी और महत्वपूर्ण है उसे करने से शुरू होता है ,वे कभी भी मुश्किलों को अपने लक्ष्य के रास्ते की बाधा नहीं बनने देते ,और इसी तरह वे प्रतिक्रियात्मक भी बन सकते है | 

12 ) क्या आपने कभी खुद को पहले या दुसरे स्थान पर रखा है ? ऐसे लोग खुद को दुसरे स्थान पर रखने के बजाय पहले स्थान पर रखते है ,क्योकि वे हमेशा ही जानते थे की ऐसा करने से उचे पद पर रहते हुए वे लोगो की सहायता कर सकते है ,साथ ही जितने भी लोग उनके साथ काम करते है ,उन सभी की भी समस्याओ का समाधान भी करते हैं | 







No comments :

Post a Comment