Success Tips Part-2, सक्सेस टिप्स पार्ट -2

No comments

सक्सेस टिप्स पार्ट -2 

अपना दिमाग खुला रखें Keep An Open Mind अपने अंदर अच्छा व्यक्तित्व विकास लाने का एक और सबसे बड़ा कार्य है अपने विश्वदृष्टि में बदलाव लाना | दूसरों की बात को ध्यान से सुनें और अपने दिमाग के बल पर अपना सुझाव या उत्तर दें | अपने फैसलों को खुद के दम पर पूरा करें | क्योंकि दूसरों के फैसलों पर चलना या कदम उठाना असफलता का एक मुख्य कारण है | 

Success Tips In Hindi
Success Tips 
कोई भी इंसान कुछ भी पा सकता है ,इसके लिए हमे किसी की नकल करने की जरूरत नहीं ,जरूरत है तो अपने ऊपर विश्वास रखने की ,अपनी काबिलियत के साथ खड़े रहने की ,अक्सर ऐसा होता है की हम दुसरो की तरह बनना चाहते है | अपनी पहचान और काबिलियत पर कम भरोसा करते है ,अपने अंदर की प्रतिभा को नहीं पहचान पाते और दूसरों की तरह बनने के चक्कर में हम दूसरों की तरह तो नहीं बन पाते बल्कि अपने आप को भी खो देते हैं,और अपनी पहचान को भी दबा देते है |

सक्सेस टिप्स पार्ट -2 

यह सही है की आपका एक आदर्श होना चाहिए ,एक लक्ष्य होना चाहिए,सफलता पाने के लिए ये जरूरी है की आप अपना एक आदर्श चुने ,लेकिन आप उसकी तरह बन नहीं सकते हर इंसान की एक अलग पहचान होती है | कामयाबी तक पहुंचने का उसका अपना ही एक तरीका होता हैं ,आपको अपनी पहचान के भीतर ही सुधार की जरूरत है | 

आपकी अपनी एक अलग पहचान होती है ,हमे इस बात पर गर्व होना चाहिए की हम मानव है और हमने मानव जाति में जन्म लिया है ,चाहे हम किसी भी नस्ल ,जाति और धर्म के हो ,सभी को भगवान ने एक समान ही गुण ,विशेषताएं और दिमाग दिया है ,किसी ने इसका बेहतर उपयोग किया तो वह कामयाब है ,किसी ने इसका दुरूपयोग किया है ,तो वह नाकामयाब है | 

कई बार हम अपनी नाकामियों ,कमियों का दोष ऊपर वाले को देते है ,वास्तव में यह गर्व की बात है की हम मानव है ,और हर वो चीज कर सकते है जिसकी हम इच्छा या कल्पना करते है ,और खुदा ने यह गुण कामयाब लोगो को ही नहीं बल्कि सबको दिया है ,कामयाब लोगों ने केवल इसका सही प्रयोग किया है | 

आप अपनी काबिलियत के प्रति संदेह नहीं कर सकते ,अक्सर हम अपनी काबिलियत पर संदेह करते है और अपने कार्यों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दुसरो द्वारा अपनाए गए तरीको को अपनाने की कोशिश करते है बजाय के आत्म विकास ,यहां मै बात नकल की कर रहा हूँ ,जब मै बात नकल की करता हूँ तो मेरे मन में कौवे और मोर की एक कहानी याद आती हैं | 

सक्सेस टिप्स पार्ट -2 

ये कहानी एक कौवे की कहानी है ,जो चाहता था की वो बहुत सुंदर दिखे ,वह अपनी शक्ल से नफरत करता था क्योंकि उसे लगता था की उसकी शक्ल बदसूरत है ,काला और बदसूरत होना उसे अप्रिय था इसलिए वह अपनी पूरी प्रजाति से घृणा करता था | वह जिस वृक्ष पर रहता था वहां कई मोर भी रहते थे वह जब उन मोरो और उनके पंखों को देखता तो उसकी इच्छा उन मोरो की तरह सुंदर बनने की होती | 

एक दिन उसने अपनी इच्छा पूरी करने की ठानी ,उसने बहुत सारे मोर पंखो को एकत्रित किया और उन्हें अपने से लगा लिया ताकि ये मोर की तरह सुंदर दिखे ,लेकिन केवल मोर पंख लगा लेने से वह मोर नहीं बन सकता था | उसे अपना नया अवतार इतना अच्छा लगा की उसने कौओ के साथ नहीं बल्कि मोरो के साथ रहने का निश्चय किया | 

Success Tips In Hindi
Success Tips 



उसने एक लंबी उड़ान भरी और मोरो के झुंड के बीच पहुंच गया ,मोर उसे बहुत हैरानी से देखने लगे ,जो आधा कौआ और आधा मोर लग रहा था ,मोरो ने पहचान लिया की उनके बिच एक कौआ आ गया है ,मोरो ने कौवे के पंखो को नोच डाला और उसका मजाक उड़ाने लगे ,जैसे तैसे कौआ अपनी जान बचाकर वहा से भागा और कौओ के बीच पहुंच गया | 

तब कौओ ने देखा की किसी दूसरी प्रजाति का पक्षी उनके बीच आ गया है ,उन्होंने भी उसपर आक्रमण कर दिया दोबारा उसे अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा ,अंततः उसने अपने पंखों को अपने से हटा लिया और दोबारा कौआ बन गया ,तब जाकर वह कौओ के बीच वापिस जा सका और उनके बीच रह सका ,उस दिन उसने एक सबक सीखा अगर वह अपने ही पंखो से संतुष्ट रहता तो उसे अपनों और दूसरों के बीच घृणा का पात्र नहीं बनना पड़ता | नकल करने का उसका यह अनुभव कड़वा रहा | 



आपको अपनी कामयाबी पाने के लिए कही और जाने की जरूरत नहीं ,हर कोई अपनी life का hero है आपको किसी और की तरह बनने की जरूरत नहीं ,आप अपनी ही जगह पर Acre Of Diamonds पर है ,आपको अपनी पहचान और काबिलियत पर विश्वास करने की जरूरत है , ये बात सिर्फ विश्वास की हैं | 

विश्वास कीजिये आप जो चाहते है वो देर सबेर पूरा हो जाएगा ,आप अपने ऊपर विश्वास रखिए और कड़ी मेहनत कीजिये ,खुदा का शुक्र है जो उसने हमे मानव बनाया जो चाहे वो कर सकते हैं कुछ भी अपनी मेहनत के बल बुते पा सकते हैं | 










No comments :

Post a Comment