सक्सेस टिप्स , Success Tips - Success Tips To You

No comments

सक्सेस टिप्स - Success Tips To You


उन कामो को न करे जिनको करना आपको अच्छा नहीं लगता ,क्योंकि जिंदगी बदलती रहती हैं और आपको भी बदलना पड़ेगा | भले ही ऐसा हो सकता हैं कि आपको उन कामो को छोड़ने में कुछ समय लग जाये |



Success Tips In Hindi
Success Tips 
5 बाते स्वयं का विकास करने के लिए :-

लेकिन आप पुनः परिक्षण कैसे करोगे ? आप अपने आप को क्या पूछोंगे ? डरने की कोई बाद नहीं यहाँ 5 प्रश्न दिए गए है ,जो आप अपने काम का दिन खत्म होने के बाद अपने आप को पूछे,... 

सक्सेस टिप्स - Success Tips To You


1 ) क्या मैंने आज अपना लक्ष्य प्राप्त किया ? याद रखिये आपके पास एक लम्बा दिन जरूर हो सकता है लेकिन एक लम्बा जीवन नहीं। आपको निश्चित घंटो में ही अपने काम को बाटना होता है ? और तभी आप उसे समय रहते पूरा कर पाओगे ! बिना किसो शक के अपने लक्ष्य को निर्धारित करना ही आपके दिन का सबसे महत्वपूर्ण काम होना चाहिए | 



ऐसा करने से रोज आपको प्रेरणा मिलती रहेंगी और धीरे - धीरे आप बड़े - बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में ध्यान लगा सकेंगे,इसीलिए अपने कार्यकाल की शुरुवात करने से पहले अपने आप से पूछिए की आज आपको क्या - क्या हासिल करना है, मैं वादा करता हु की आप जो निर्धारित करोगें ,दिन के अंत में वही पाओगे | 

2 ) मै कहा गलती कर रहा हु ?यदि पिछले प्रश्न का उत्तर नहीं है तो यह प्रश्न आपके लिए तार्किक होगा | लेकिन आपके लिए अपने आप से ये पूछना जरूरी होगा की ,आपने क्या गलत किया है ? हो सकता है मीटिंग के समय आपके द्वारा उपयोग किये गए शब्द उचित न हो | 

हो सकता है की आपने कुछ ऐसा किया हो जो आपके बॉस या क्लाइंट को पसंद न हो ,हो सकता है की आप अपने सहकर्मी को किसी जानकारी की पर्ची देना भूल गये हो,जिसे उन्हें जानना जरूरी था ,ये कहना गलत होंगा की इसकी आपको जरूरत नहीं ,आपको अपनी गलतियों के प्रति सहज होना चाहिए। आसानी से उसे अपनाये और उनमे सुधार करे | 



सक्सेस टिप्स - Success Tips To You


3 ) मैं अपनी गलतियों से क्या सीखता हु ? या मैंने अपनी गलतियों से क्या सिखा ? यदि आप अपनी गलतियों से कुछ सीखते हो तो कोई भी गलती बेकार नहीं होती | यदि आप ऐसा करोगे तो कोई भी गलती आपसे बार - बार नहीं होगी और आपके दिमाग में हमेशा नए - नए उपाय आते जायेंगे | 

इसलिए अपने दिन को खत्म करने से पहले ही अपने अगले दिन की तैयारी कर ले ,भूतकाल का विचार करे और सोचे की आपने अपनी गलतियों से क्या - क्या सिखा है ,क्योकि आपकी यही सोच आपको आगे बढ़ने में सहायता करेंगी | 

Success Tips In Hindi
Success Tips 



4 ) मुझे क्या प्रेरित करता है ?कई बार आप जो चाहते हो उसे आसानी से हासिल कर ही लेते हो,कभी - कभी एक खराब दिन गुज़रे बिना ही आप सफल हो जाते हो ,आप अपने पिछले दिन को याद करिये और अपने आप से पूछिए ऐसी कौन सी चीज है | जो आपको लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है ?अपने आप को उस दिन में ले जाइये जिस दिन आपको असफलता प्राप्त हुई थी | क्योंकि ऐसा करने से ही आप अहंकार से दूर रहेंगे और जमीन पर रहेंगे | 

5 ) किस बात के लिए मुझे शुक्रियादा करना चाहिए ?इस प्रश्न को पूछे बिना कभी अपने दिन को खत्म ना करे ,अपने जीवन में होने वाली घटनाओ को आसानी से अपनाये ,उन दिनों में जाए जब आप मुसीबत में थे और किसी ने आपकी सहायता की थी | उन दिनों के बारे में याद कीजिये ,फिर वो कोई ऑफिस बॉय भी हो सकता है | 

जो आपके लिए कूरियर लेके आता हो ,वह कोई कैंटीन बॉय भी हो सकता है जो आपको चाय पिलाता हो या फिर वो आपका बॉस भी हो सकता है जो मुश्किलों में आपको प्रेरित करता हो | अपने सहकर्मियों का हमेशा शुक्रियादा करे ,क्यों की कई बार वे सिर्फ आपके सहकर्मी ही नहीं बल्कि सहयोगी भी बन जाते है | 



कई बार आपके सहकर्मी आपकी मदद कर के आपके दिल को छू जाते हैं ,ऐसे लोगों को अपने जीवन में कभी भी 'थैंक यु ' कहना न भूले |





Success Tips Part-2, सक्सेस टिप्स पार्ट -2

सक्सेस टिप्स , Success Tips Part-3

सक्सेस टिप्स पार्ट 4 - Success Tips To You

सफल लोगों की 12 अच्छी आदतें, 12 Good Habits Of Successful People - Success Tips To You


No comments :

Post a Comment