पर्सनालिटी डेवलपमेंट , Personality Development Part-3

No comments

पर्सनालिटी डेवलपमेंट , Personality Development 


प्रोटोन की तरह सकारात्मक बने 

प्रोटोन कभी अपनी सकारात्मकता ( घनात्मकता ) नहीं खो सकता है और वैसे ही आप भी कभी नहीं ! ये बस तनाव से ढक सकता है और तनाव आपकी ऊर्जा खींच लेता है | सकारात्मक रहकर आप कठिन से कठिन चुनौतियों को पार कर जाते है और साथ ही अधिक सकारात्मकता और संभावनाओं को अपनी ओर आकर्षित करते है | 

Personality Development In Hindi
Personality Development 
अधिक जोशीले हों 

किसी काम को कराने का सबसे अच्छा तरीका है उसके लिए अधिक से अधिक जोशीला होना | जब आप पूरे जोश के साथ प्रयास करते हैं तब जीवन में श्रेष्ठता को स्वतः उपलब्ध होते हैं | 

पर्सनालिटी डेवलपमेंट , Personality Development 


भावनाओं को सावधानी के साथ संभालें 

जिंदगी जब आपको रोलर कोस्टर की सैर कराये तो उसका पूरा आनंद लेना न भूलें | अपनी भावनाओं को परिस्थितियों पर राज करने न दें बल्कि उनको काबू में रखें | ये आपको चुनौतियों के समय शांत व एकाग्र रखेगा | 
स्वयं पर और औरों पर करुणा करें 

अधिक करुणामय हों | अगली बार जब आप या कोई और गलती करें तो मन में कोई गांठ न बांधें ,जाने दें | इस बात को समझे कि हम सभी विकसित हो रहे हैं और कोई भी पूर्ण नहीं है | ये नजरिया स्वयं को और औरों को स्वीकारने में मदद करता है | 

पर्सनालिटी डेवलपमेंट , Personality Development 


प्रसंशा करें 

जब हम किसी के गुणों की प्रसंशा पूर्णता के भाव से करते हैं ,तो हमारी चेतना का विस्तार होता है ,जो हमारे भीतर उत्साह और ऊर्जा का संचार करता है | वे गुण हमारे भीतर भी विकसित होने लगते है और हम बेहतर मानव बनते हैं | 

प्रभावशाली संवाद करें 

हम लोगों से संवाद मुख्यतः या तो अपनी उपस्थिति से या फिर अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति से करते हैं | अपने संवाद में स्पष्टता लाते ही आप देखेंगे की लोग बेहतर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अधिकतर जो आपके लिए लाभकारी भी है | 

Personality Development In Hindi
Personality Development 

खतरों का सामना साहस से करें 

यदि आप मुसीबत के समय उसको चुनौती देने के लिए उठ खड़े होते हैं तो आपको मुसीबत के पार जाने की संभावना अधिक होती है | किसी दबाव के आगे झुके नहीं बल्कि पूरे विश्वास से उसका सामना करें | इसमें या तो आप विजयी होंगे या फिर जीवन के लिए कुछ अमूल्य सीखेंगे | 



जीवन में धीरज अपनाये 

जीवन में विजेता होने के लिए धीरज एक गुप्त घटक है | भड़भड़ाहट और अधीरता से की प्रतिक्रिया फायदे से ज्यादा हानि पहुंचाती है | ध्यान रहे ,हमें शांति और धीरज रखनी चाहिए ,जिससे हम तनाव रहित होकर समझदारी से भरे त्वरित निर्णय ले सकेंगें | 

सही साँस लेने की कला सीखे 

अंतिम ,सबसे महत्वपूर्ण ,सही साँस लेना सीखें | अक्सर इस बात को अनदेखा कर देते है कि सही साँस लेने से आप एक तनाव रहित और सकारात्मक जीवन पा सकते हैं | सुदर्शन क्रिया सीखे और साँस की छुपी शक्ति का उपयोग करें | साँस की इस प्रभावी तकनीक से आप शारीरक ,मानसिक और भावनात्मक तनावों से मुक्त होते हैं | 
जब आप सुदर्शन क्रिया सीखकर सही साँस लेते है तब अपने आपसी संबंधों के सुधार का तरीका पा जाते हैं और अपने व्यक्तित्व के आकर्षक पहलू को और निखारते हैं | 









No comments :

Post a Comment